सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Anganwadi helper committed suicide by setting herself on fire in Amritsar

Amritsar: आंगनबाड़ी हेल्पर ने आग लगाकर की आत्महत्या, पति की पहले हो चुकी है माैत; मानसिक परेशानी में दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

वंदना के पति की मौत हो चुकी है, वह अपने दो बच्चों अनमोल और ध्रुव के साथ रहतीं थी। वह इलाके में ही एक आंगनबाड़ी स्कूल में हेल्पर के तौर पर काम करती थी। दोनों बच्चे दिमागी तौर पर साधारण थे, जिसके चलते महिला परेशान रहती थी।

Anganwadi helper committed suicide by setting herself on fire in Amritsar
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर की संधू काॅलोनी में एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरप्रकाश सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान वंदना (49) पत्नी सतीश महाजन के रूप में हुई है।
Trending Videos


एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि इलाका निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार वंदना के पति की मौत हो चुकी है, वह अपने दो बच्चों अनमोल और ध्रुव के साथ रहतीं थी। वह इलाके में ही एक आंगनबाड़ी स्कूल में हेल्पर के तौर पर काम करती थी। दोनों बच्चे दिमागी तौर पर साधारण थे, जिसके चलते महिला परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीरवार की सुबह वंदना रोजाना की तरह आंगनबाड़ी गई थी। दोपहर 12:30 बजे के करीब वापस आकर पड़ोस के घर में शादी में जाने के लिए तैयार हुई थी। बड़ा बेटा अनमोल किसी काम से बाहर गया था। वंदना ने छोटे बेटे ध्रुव को एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भेज दिया। जब अनमोल वापस आया तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा है। अनमोल पड़ोसियों के घर की छत से सीढ़ी लगाकर अपने घर गया और देखा कि बंद कमरे से धुआं निकल रहा है। दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मां वंदना नीचे गिरी हुई आग में जल रही थी, उनकी माैत हाे चुकी थी। पुलिस ने अनमोल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed