सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone movement at Amritsar airport airspace closed for one hour

अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट: एक घंटे तक एयर स्पेस बंद, शारजाह की फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी, एजेंसियां अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

ड्रोन मूवमेंट उत्तरी दिशा से शुरू होकर दक्षिणी दिशा की तरफ रही जिसमें चार ड्रोन एयरपोर्ट के ऊपर मंडराते देखे गए। इसके बाद एटीसी, आईबी, सीएआईएसएफ, स्टेट पुलिस को इन्फॉर्म किया गया।

Drone movement at Amritsar airport airspace closed for one hour
अमृतसर के जंडियाला में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीरवार रात ड्रोन मूवमेंट हुई। इस दौरान एक घंटा एयर स्पेस बंद रखा गया। दो अंतरराष्ट्रीय उड़ाने डायवर्ट की गई। शारजाह से आ रही उड़ान को 15 मिनट होल्ड कर चंडीगढ़ भेजा गया। कुआलालंपुर से आ रही फ्लाइट को दिल्ली लैंड करवाया गया।

Trending Videos


ड्रोन मूवमेंट उत्तरी दिशा से शुरू होकर दक्षिणी दिशा की तरफ रही जिसमें चार ड्रोन एयरपोर्ट के ऊपर मंडराते देखे गए। इसके बाद एटीसी, आईबी, सीएआईएसएफ, स्टेट पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। वीरवार रात 8:40 पर एक घंटे के लिए ड्रोन मूवमेंट नोटिस की गई थी। इसमें पहले ड्रोन एयरफोर्स एरिया की तरफ गए। यह ड्रोन बीच-बीच में ओझल भी होते रहे। एक घंटे बाद ड्रोन मूवमेंट न दिखने पर उड़ानों का संचालन दोबारा से शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने के अंत में भी एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट हुई थी जिसमें पौने तीन घंटे तक उड़ानों का संचालन बंद रखा गया था। राजासांसी के डीएसपी नीरज कुमार ने ड्रोन मूवमेंट के संबंध में कहा कि पुलिस का सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल है और सर्च भी लगातार जारी है। इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सर्च के साथ आगे की जांच कर रही है। डायरेक्टर एयरपोर्ट भूपेश सिंह का कहना है कि ड्रोन की मूवमेंट एक घंटे तक रही थी, यह सूचना है। इस वजह से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

जंडियाला गुरु में संदिग्ध बैनर मिला, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
जंडियाला गुरु क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब दस बजे पाकिस्तान की ओर से उड़कर आया एक संदिग्ध बैनर गुब्बारों के सहारे एक रिहायशी मकान की छत पर आकर गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैनर पाकिस्तान की दिशा से भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया और जंडियाला गुरु के एक गांव में स्थित घर की छत पर गिरा। उस समय बच्चे छत पर मौजूद थे और गुब्बारों के साथ खेलने लग पड़े। बच्चों के माता-पिता की नजर जब उस पर लिख उर्दू के शब्दों पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैनर को कब्जे में लिया। बैनर पर लाल, नीले और काले रंग से उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान में उपयोग होने वाले एक मेडिकल कैंप से जुड़ी जानकारी के साथ एक मोबाइल नंबर भी अंकित है। पुलिस का कहना है कि मामले को सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीरता से लिया जा रहा है। बैनर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed