{"_id":"6aea99bd7385c37cdd0f12ec","slug":"murder-in-khadur-sahib-stabbed-to-death-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडूर साहिब में हत्या: 21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडूर साहिब में हत्या: 21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर
Wed, 04 Nov 2026 08:05 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
Published by: Nivedita
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:05 AM IST
सार
खडूर साहिब निवासी सुखकीरत सिंह (21) पुत्र तजिंदर सिंह पर हमलावरों ने किरच से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरनतारन के ऐतिहासिक कस्बा खडूर साहिब में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया।
मृतक की पहचान खडूर साहिब निवासी सुखकीरत सिंह (21) पुत्र तजिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावरों ने किरच से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।