{"_id":"6a06ddb31b80ea4dd5029da1","slug":"nia-arrest-hizbul-mujahideen-linked-narco-terror-accused-iqbal-shera-brought-to-punjab-from-portugal-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआईए को सफलता: हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा नार्को-टेरर आरोपी इकबाल शेरा गिरफ्तार, पुर्तगाल से लाया गया भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए को सफलता: हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा नार्को-टेरर आरोपी इकबाल शेरा गिरफ्तार, पुर्तगाल से लाया गया भारत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
शेरा पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने और हवाला के जरिए आतंकियों तक पैसे पहुंचाने वाले नेटवर्क का मुख्य चेहरा था। शेरा अमृतसर का रहने वाला है जो 2020 में फरार होकर पुर्तगाल में छिपा हुआ था। उसका गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है।
इकबाल शेरा
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नार्को-टेरर आरोपी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने शेरा को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। अब उसे पंजाब लाकर पूछताछ की जाएगी।
अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर बरामद की गई अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप 532 किलो हेरोइन के मामले में शेरा मुख्य आरोपी है। इस मामले में भी उससे पूछताछ की जाएगी। एनआईए के मुताबिक शेरा पाकिस्तान से चल रहे ड्रग्स और आतंक के नेटवर्क का बड़ा चेहरा था। जांच एजेंसी का कहना है कि वह भारत में बैठे अपने नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था और उसी पैसे को हवाला के जरिए आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। एजेंसी का दावा है कि यह पैसा जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में इस्तेमाल होता था।
Trending Videos
अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर बरामद की गई अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप 532 किलो हेरोइन के मामले में शेरा मुख्य आरोपी है। इस मामले में भी उससे पूछताछ की जाएगी। एनआईए के मुताबिक शेरा पाकिस्तान से चल रहे ड्रग्स और आतंक के नेटवर्क का बड़ा चेहरा था। जांच एजेंसी का कहना है कि वह भारत में बैठे अपने नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था और उसी पैसे को हवाला के जरिए आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। एजेंसी का दावा है कि यह पैसा जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने में इस्तेमाल होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 में हो गया था फरार
इकबाल सिंह उर्फ शेरा पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। साल 2020 में केस दर्ज होने के बाद वह भारत छोड़कर फरार हो गया था और बाद में पुर्तगाल में जाकर छिप गया था। उसके खिलाफ अक्तूबर 2020 में गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद जून 2021 में इंटरपोल नोटिस भी जारी किया गया था ताकि दुनिया के किसी भी देश में उसकी पहचान और गिरफ्तारी हो सके। सरकार की कूटनीतिक कोशिशों के बाद आखिरकार पुर्तगाल से उसका प्रत्यर्पण संभव हो पाया।गुर्गों के जरिए करता था ड्रग्स सप्लाई
जांच में सामने आया है कि शेरा पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की तस्करी का पूरा नेटवर्क संभालता था. वह पंजाब में अपने गुर्गों और साथियों के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करवाता था। इसके बाद ड्रग्स बेचकर जो पैसा आता था, उसे हवाला चैनलों के जरिए पाकिस्तान और कश्मीर में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों तक पहुंचाया जाता था। जांच एजेंसी का कहना है कि शेरा ने पंजाब में एक पूरा गैंग तैयार कर रखा था। यह गैंग बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी, पैसों की वसूली और हवाला ट्रांसफर का काम करता था। NIA के मुताबिक उसके पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों से सीधे संबंध थे।करीब 32 लाख रुपये की नार्को-टेरर फंडिंग बरामद
यह मामला सबसे पहले पंजाब पुलिस ने दर्ज किया था। जांच की शुरुआत हिजबुल मुजाहिदीन के ओवरग्राउंड वर्कर हिलाल अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। पुलिस ने उसके पास से करीब 29 लाख रुपये की ड्रग्स से कमाई गई रकम बरामद की थी। हिलाल मारे जा चुके आतंकी कमांडर रियाज अहमद नायकों का करीबी बताया गया था।जांच में पंजाब में मौजूद इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों से भी करीब 32 लाख रुपये की नार्को-टेरर फंडिंग बरामद हुई थी। बाद में यह केस एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।