फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Proposal to increase the number of polling stations in Tarn Taran

Amritsar News: तरनतारन में मतदान केंद्र संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव

Fri, 23 Oct 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 23 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Proposal to increase the number of polling stations in Tarn Taran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। आगामी चुनावों के लिए जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मतदान केंद्रों की संख्या 925 से बढ़ाकर 927 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विधानसभा हलका पट्टी में दो नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

तरनतारन और खडूर साहिब में कुछ मतदान केंद्रों के स्थान बदले जाएंगे। हालांकि, इन दोनों हलकों में मतदान केंद्रों की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। विधानसभा हलका खेमकरण में मौजूदा व्यवस्था यथावत रखने का प्रस्ताव है। सहायक कमिश्नर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की गई। संजीव शर्मा ने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर युक्तिकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाना और मतदाताओं की परेशानियों को कम करना है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। सहायक कमिश्नर ने 24 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों में सहयोग की अपील की। इन शिविरों से पात्र नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी और चुनाव संबंधी कार्य सुचारु ढंग से पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed