{"_id":"6a2c35dd5c4c66576b045385","slug":"punjabi-youth-murdered-with-sharp-weapons-in-england-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101126-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: इंग्लैंड में पंजाबी युवक की तेजधार हथियारों से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: इंग्लैंड में पंजाबी युवक की तेजधार हथियारों से हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। इंग्लैंड के साउथ हॉल में गांव मेहंदीपुर निवासी गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है। यह खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है।
मेहंदीपुर निवासी गुरभेज सिंह करीब चार वर्ष पहले इंग्लैंड गया था। वह इंग्लैंड के शहर साउथ हाॅल में काम करता था। बुधवार शाम को काम से लौटते समय उसकी किसी के साथ कहासुनी हुई। इस दौरान गुरभेज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इलाज लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह गुरभेज सिंह की हत्या की खबर परिवार को मिली तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीण सेवकपाल सिंह, केवल सिंह, बलविंदर सिंह, जजपाल सिंह व बलराज सिंह ने बताया कि गुरभेज सिंह का शव भारत लाने लिए परिवार ने जिला प्रशासन से मदद मांगी है ताकि अंतिम संस्कार की रस्म निभाई जा सके। उधर, साउथ हाॅल पुलिस मामले की जांच कर रही है।