फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two pistols seized, two suspects arrested at India-Pakistan border

Amritsar News: भारत-पाक सीमा पर दो पिस्तौल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 18 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Two pistols seized, two suspects arrested at India-Pakistan border
बीएसएफ की गश्त के दौरान मिले दो पैकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजाताल बॉर्डर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गश्त के दौरान दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद की हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में, बीएसएफ की 181वीं बटालियन ने गश्त के दौरान खासा निवासी करनवीर सिंह और आकाशदीप सिंह को एक पैकेट के साथ पकड़ा। तलाशी में एक नोरिन्को पिस्तौल, दो मैगजीन, चार मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर पीबी-ईआर-4847) मिली। थाना घरिंडा में केस दर्ज हुआ। जांच से पता चला कि यह हथियार पाकिस्तान में बैठे तस्करों द्वारा भेजे गए थे। दूसरे मामले में, बीएसएफ को गश्त के दौरान एक अन्य पैकेट मिला। इसमें एक एक्स-शॉट 30 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। इस पर भी थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने कुल दो पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें एक नोरिन्को और एक एक्स-शॉट 30 पिस्तौल शामिल है। इनके साथ चार मैगजीन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed