{"_id":"69aba9283540151ca6088432","slug":"case-against-four-named-and-seven-unidentified-persons-in-moga-sarpanch-murder-case-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: सरपंच हत्याकांड में चार नामजद समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज, परिवार का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: सरपंच हत्याकांड में चार नामजद समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज, परिवार का धरना समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
गांव पत्तो हीरा सिंह के सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी की शुक्रवार सुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
हरपिंदर सिंह हैप्पी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मोगा के सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी हत्याकांड मामले में पुलिस ने परिवार के बयान पर मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, जोबनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जसकरण सिंह उर्फ जासु और 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया है कि सोमवार तक बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एफआईआर होने के बाद परिवार ने बाघापुराना मेन चौक पर चल रहा धरना शुक्रवार देर रात को ही समाप्त कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार की सहमति के बाद आज शव का पोस्टमार्टम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सरपंच हरपिंदर सिंह हैप्पी अपनी थार गाड़ी में जिम पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है। आज हैप्पी दूसरे गाड़ी में आए तो हमलावरों ने माैका देख उन्हें माैत के घाट उतार दिया।
बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।