{"_id":"6a64431f6a1ad7355b04e053","slug":"100-new-aam-aadmi-clinics-to-open-in-punjab-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब में खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक, तीन दिनों तक होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब में खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक, तीन दिनों तक होगा उद्घाटन
Sat, 25 Jul 2026 10:31 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:31 AM IST
सार
पंजाब सरकार राज्य में 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। 25 से 27 जुलाई तक इनका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब में खुलेंगे नए आम आदमी क्लीनिक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक उपलब्ध हो जाएंगे। इन नए क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
निशुल्क सुविधाएं
हर आम आदमी क्लीनिक में107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन