फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   30 crore recovered from a businessman house in Khanna

खन्ना में जीएसटी विभाग की रेड: व्यापारी के घर छापेमारी, 30 करोड़ बरामद होने की चर्चा; बिजनेसमैन फरार

Mon, 03 Aug 2026 06:04 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 06:04 PM IST
सार

जीएसटी विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान व्यापारी दीवार फांदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि व्यापारी के घर से 30 करोड़ रुपये बरामद होने की चर्चा है। 

विज्ञापन
30 crore recovered from a businessman house in Khanna
खन्ना में जीएसटी विभाग की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में काले धन और जीएसटी चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच सोमवार सुबह खन्ना की नाभा कॉलोनी में एक बड़े व्यापारी के घर पर हुई कथित छापेमारी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान करीब 30 करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने की बात सामने आ रही है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि छापे के दौरान व्यापारी दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाल ही में मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी विभाग की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आने के बाद अब खन्ना में भी एक बड़े कारोबारी के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई। हालांकि, संबंधित एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थाना प्रभारी बोले हमें पहले कोई सूचना नहीं दी गई। जब इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी तरविंदर कुमार बेदी से बातचीत की गई तो पहले उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि किसी एजेंसी द्वारा रेड की गई है, लेकिन पुलिस को पहले से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी केंद्रीय या राज्य एजेंसी द्वारा किसी क्षेत्र में छापेमारी की जाती है तो संबंधित स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाई रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खन्ना में कुछ लोग खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर में घुस गए थे। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच के बाद माफी मांगी गई थी। 

ऐसे में इस बार भी यह सवाल उठ रहा है कि छापेमारी वास्तव में किसी अधिकृत एजेंसी ने की या नहीं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल 30 करोड़ रुपये की बरामदगी, व्यापारी के फरार होने और कार्रवाई करने वाली एजेंसी की पहचान को लेकर प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस बारे में डीएसपी मोहित सिंगला से बात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी विभाग की रेड हुई है। क्या-क्या बरामद हुआ है या क्या कार्रवाई की है वह जीएसटी विभाग ही बता सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed