{"_id":"6a7087ceb328d24cb2051e35","slug":"video-raja-warring-and-baghel-slams-bjp-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग बोले- आप सरकार से जनता परेशान, संगठन को मजबूत करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग बोले- आप सरकार से जनता परेशान, संगठन को मजबूत करने की अपील
गोनियाना मंडी समीप एक पैलेस में ‘हर बूथ मजबूत अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि अब समय संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव किसी मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर नहीं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता के मुद्दों को उठाना और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। मुक्तसर में लगे भूपेश बघेल वापस जाओ पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से परेशान है। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टरों से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे भाजपा की घबराहट साफ दिखाई देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।