{"_id":"6a6448ca6709ed65dc087477","slug":"aap-and-congress-protest-in-punjab-against-bjp-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आप और कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता; केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आप और कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता; केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
Sat, 25 Jul 2026 10:55 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:55 AM IST
सार
कांग्रेस और आप आज सड़कों में उतरकर पूरे पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
पंजाब में आप और कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी सत्याग्रह का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे और कैंडल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा घोटालों, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी जोरदार तरीके से उठाएगी। पार्टी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह विफल हो चुकी है और छात्रों पर दमन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप भी करेगी प्रदर्शन
वहीं आप सरकार भी आज पंजाब में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी आज पंजाब के सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर थाली बजाते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों और परीक्षा घोटालों के खिलाफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप ने छात्रों के समर्थन में यह आंदोलन शुरू किया है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि थाली बजाकर वे तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएंगे।