{"_id":"6a361cc7fea4d099670251ba","slug":"aap-protest-in-punjab-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, फर्जी वीडियो मामले को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, फर्जी वीडियो मामले को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/ संवाद न्यूज एंजेसी पठानकोट, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी ने फर्जी वी़डियो मामले को लेकर शनिवार को पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेगी। आप का यह प्रदर्शन शिअद के खिलाफ होगा।
मोगा में आप का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ किया गया। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फर्जी वीडियो को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है।
मोगा में प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोगा के जोगिंदर चौक में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मोगा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित फर्जी वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब महिला विंग के प्रधान और मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने एआई की मदद से एक फर्जी वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल पहले भी ऐसे मामलों में माफी मांग चुका है, लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
पठानकोट में प्रदर्शन
शहर के वाल्मीकि चौक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आप नेताओं का यह प्रदर्शन चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर कुमार मल्होत्रा के खिलाफ किया गया है। प्रदर्शनकारियों में पठानकोट के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा, सुजानपुर हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू सहित कई नेता और वर्कर मौजूद रहे। 'आप' कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में धर्म की राजनीति के सहारे नफरत फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है, जिसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।