{"_id":"6a390643de8c3a77060f72dc","slug":"video-five-accused-including-a-woman-arrested-in-a-firing-case-in-kamalke-village-moga-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव कामालके में फायरिंग केस में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव कामालके में फायरिंग केस में महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
मोगा के गांव कमालके मंड में 21 जून को पति-पत्नी के विवाद के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सोना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं निर्मल कौर सहित कुछ अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हुए, जिनका उपचार मोगा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल मोगा से सूचना मिली थी कि दर्शन सिंह और उसका पुत्र सोना सिंह और परिवार दो अन्य मेंबर घायल अवस्था में भर्ती हैं, जिनमें सोना सिंह को गोली लगी हुई थी। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर संता सिंह के बयान दर्ज किए, बाकी सारे मामूली चोट लगी थी । दर्शन सिंह के बयान के आधार के तहत बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत छह नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सुनीता (पत्नी सोना सिंह ) राम सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह और चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी हे। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस जांच के अनुसार यह मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। सुनीता ने अपने साथ मारपीट होने की बात कहकर अपने मायके पक्ष को फोन किया था। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ, जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय लगभग 6 से 7 व्यक्ति मौके पर मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में दो फायर होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले की गहन जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।