{"_id":"6a391f65033a4800eb02d47a","slug":"video-crops-damaged-due-to-a-breach-in-the-tarn-taran-distributary-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूए की सफाई न होने से तरनतारन रजबाह में कटाव, सैकड़ों एकड़ फसल तबाह; किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूए की सफाई न होने से तरनतारन रजबाह में कटाव, सैकड़ों एकड़ फसल तबाह; किसानों ने की मुआवजे की मांग
तरनतारन रजबाह में कटाव (पाड़) पड़ने के कारण सैकड़ों एकड़ धान, सब्जियों और धान की नर्सरी (पनीरी) की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। जानकारी के अनुसार रसूलपुर घराटों से निकलकर शुभाजपुर की ओर जाने वाले रजबाह में आज तड़के करीब 3 बजे जोधपुर के निकट कटाव पड़ गया, जिससे पानी खेतों में फैल गया और गांव चुताला तथा जोधपुर के बड़े क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। एक पोल्ट्री फार्म भी पानी की चपेट में आ गया।
इस दौरान रसूलपुर से पट्टी जाने वाली सड़क पर भी पानी बहने लगा, जबकि पिंडी बाबा काहन सिंह रोड पर बना पुल भी टूट गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
मौके पर एकत्रित हुए सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रदेश नेता स्विंदर सिंह चुताला और प्रेस सचिव तजिंदरपाल सिंह रसूलपुर ने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले रजबाह की आवश्यक सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में आए तूफान के दौरान टूटे हुए पेड़ अब भी सूए में पड़े हैं, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है और पानी किनारों से बाहर निकलकर खेतों में फैल रहा है।
किसान नेताओं प्रगट सिंह, पाल सिंह, बलजिंदर सिंह और तरसेम सिंह ने मांग की कि सूए में पानी का स्तर कम करके तुरंत सफाई करवाई जाए तथा गिरे हुए पेड़ों को बाहर निकाला जाए, ताकि पानी बिना किसी रुकावट के टेल तक पहुंच सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।