सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused in Makhu shopkeeper murder apprehended encounter zira

मक्खू में दुकानदार के हत्यारोपी काबू: हथियार बरामदगी के दाैरान आरोपी ने दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 08 Jun 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मक्खू में एक जून को दो बदमाशों ने करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उक्त आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से पकड़ कर लाई थी। आरोपियों की पहचान विष्णु व राहुल वासी राजस्थान के तौर पर हुई थी।

Accused in Makhu shopkeeper murder apprehended encounter zira
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जीरा हलके के ब्लाक मक्खू में एक जून को हुई करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 




एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हत्या में शामिल दो बदमाशों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। 

बरामदगी के दाैरान पुलिस पर दागी गोली

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि रविवार रात पुलिस उक्त बदमाशों की निशानदेही पर राजस्थान नहर के किनारे हथियार बरामद करने गई थी। जब हथियार दिखाने आरोपी गए तो आरोपी विष्णु ने एकदम पिस्तौल उठा कर पुलिस पर गोली दाग कर भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से विष्णु जख्मी हो गया। अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से हथियार बरामद

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बेरेटा .30 बोर पिस्तौल तथा .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

एक आरोपी पर राजस्थान में इनाम घोषित

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन), लूट, डकैती, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने आरोपी विष्णु पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

उल्लेखनीय है कि मक्खू में गुरचरण अपनी दुकान पर बैठा था। दोनों आरोपी आए और गुरचरण पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। उसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी। मामले संबंधी थाना मक्खू में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है।

महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि वारदात के बाद एजीटीएफ पंजाब द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में हिल ट्रैप नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान आरोपियों के जम्मू-कश्मीर में छिपने की जानकारी मिली। जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

एडीजीपी ने बताया कि मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पूछताछ जारी है कि किसके इशारे पर दुकानदार की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed