{"_id":"6a26856bc462968fab0e2d2f","slug":"four-accused-arrested-in-illegal-arms-smuggling-case-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अवैध हथियारों और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, सीमा पार से तस्करी; अफगानी नागरिक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अवैध हथियारों और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, सीमा पार से तस्करी; अफगानी नागरिक समेत चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का अमृतसर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीमा पार से हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस ने अफगानी नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बरामद हुए हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ अत्याधुनिक पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विदेशी तस्कर के संपर्क में थे आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो छिपे हुए ड्रॉप प्वाइंट्स के जरिए अवैध हथियारों की खेप भेजता था। पुलिस के अनुसार ये हथियार आपराधिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे, जहां से उन्हें आगे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमां में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, विदेश में बैठे संचालकों तक पहुंचने और आगे-पीछे के संपर्कों की जांच में जुटी है।
Trending Videos
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व अतिरिक्त बरामदगी की संभावना है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।