{"_id":"6a268f250fbc2b2fc403e169","slug":"video-farmers-protest-against-the-modi-and-mann-governments-in-amritsar-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में मोदी और मान सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में मोदी और मान सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब के 22 जिलों में 74 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पंधेर ने आरोप लगाया कि पंजाब में यूरिया खाद की भारी कमी है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर किसानों को खाद के साथ अन्य गैर-जरूरी सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उनसे अतिरिक्त राशि भी वसूली जा रही है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कृषि विभाग और सरकारों की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पंधेर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब भाजपा से भी सवाल किया कि बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर वह चुप क्यों है।
किसान नेता ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में किसानों की जमीनें छीनने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका कृषि समझौते पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो पंजाब की खेती और कृषि अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने मांग की कि कृषि क्षेत्र को ऐसे समझौतों से बाहर रखा जाए।
पंधेर ने पंजाब में चल रहे बेरोजगार और कर्मचारी संगठनों के आंदोलनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज और दबाव की नीति तत्काल बंद की जानी चाहिए। सरकार को विभिन्न संगठनों से बातचीत कर उनकी जायज मांगों का समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।