फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   After Ghumman, 6 close associates are now on the CBI radar

भ्रष्टाचार मामला: ओएडी घुम्मन के बाद अब सीबीआई की रडार पर छह करीबी, आज होगी पूछताछ

Sun, 18 Oct 2026 11:31 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:31 AM IST
सार

ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से पूछताछ के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में उनके छह करीबियों से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने सभी छह लोगों को समन जारी कर रविवार को सीबीआई ऑफिस में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
After Ghumman, 6 close associates are now on the CBI radar
सीबीआई - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से पूछताछ के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में उनके छह करीबियों से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने सभी छह लोगों को समन जारी कर रविवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं के आरोपों की जांच से संबंधित है। सीबीआई इस मामले में घुम्मन और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घुम्मन शुक्रवार को सीबीआई के सेक्टर-30 स्थित कार्यालय में पेश हुए थे, जहां उनसे करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


अब जांच एजेंसी उनके करीबियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी।  सीबीआई की जांच में सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग, टेंडर और अन्य प्रशासनिक फैसलों को प्रभावित करने के बदले कथित आर्थिक लाभ लेने के आरोप शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed