फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Over 10 kg of heroin seized in Firozpur

पंजाब: फिरोजपुर में पकड़ी गई 10 किलो से अधिक हेरोइन, पाकिस्तान ने ड्रोन से गिराई थी खेप; खेतों से हुई बरामद

Sun, 18 Oct 2026 12:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंस, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंस, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

हेरोइन की खेत को ड्रोन के माध्यम से खेतों में उतारा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की। नशे की इतनी बड़ी खेप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Over 10 kg of heroin seized in Firozpur
हेरोइन की खेप बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खेप मंगवाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, थाना आरिफ के अंतर्गत आने वाले गांव जीवां भेड़ियां के पास सड़क किनारे स्थित खेतों में हेरोइन की खेप छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि तीन-चार दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एएसआई बलराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने संबंधित क्षेत्र में जांच और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बताए गए स्थान से 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप किसने मंगवाई थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed