सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Air India flight from Delhi to Amritsar entered Pakistani airspace returned after warning

Amritsar: पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंची दिल्ली से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ एयरबस ए-321 विमान तकनीकी समस्या आने के कारण पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था।  

Air India flight from Delhi to Amritsar entered Pakistani airspace returned after warning
पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पहुंचा एअर इंडिया का विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद अपने निर्धारित मार्ग से हटकर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसी की ओर से सूचना मिलने के बाद विमान का रूट बदला गया और उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लाया गया। जिसके बाद विमान को वापिस दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। 



जानकारी के अनुसार एयरबस ए-321 विमान दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के कारण विमान का मार्ग प्रभावित हुआ और वह निर्धारित एयर कॉरिडोर से हट गया। विमान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए विमान को सीधे अमृतसर ले जाने के बजाय वापस दिल्ली भेजा गया, जहां उसकी तकनीकी जांच की गई। जांच पूरी होने और आवश्यक अनुमति मिलने के बाद विमान ने दोबारा अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र की निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। विमान का अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर दूसरे देश के हवाई क्षेत्र में पहुंचना विमानन क्षेत्र में गंभीर घटना माना जाता है, हालांकि ऐसी परिस्थितियों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियां निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत स्थिति को संभालती हैं।

यात्रियों को हुई परेशानी 

इस पूरी घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। अमृतसर पहुंचने का निर्धारित समय निकल जाने के बाद विमान बुधवार सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच सका। विमानन अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed