फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ambulance owner attacked in Moga

मोगा में दिनदहाड़े हमला: एंबुलेंस मालिक पर तेजधार हथियारों से वार, हमलावरों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

Sat, 25 Jul 2026 10:16 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

मोगा में एक एंबुलेंस मालिक पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़-फोड़ कर एंबुलेंस मालिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Ambulance owner attacked in Moga
एंबुलेंस मालिक पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के भीड़-भाड़ वाले इलाके राम गंज मंडी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक प्राइवेट एंबुलेंस मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोगा के एंबुलेंस मालिक मनिंदर सिंह बिट्टू को फोन कर राम गंज मंडी से एक मरीज को फरीदकोट ले जाने के लिए बुलाया गया था। किराया पहले 2500 रुपये तय हुआ, लेकिन बाद में 2200 रुपये में बात पक्की हो गई। जैसे ही मनिंदर सिंह अपनी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा और गाड़ी से उतरने लगा, तभी दो हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मनिंदर सिंह की बाजू और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


हमलावरों ने एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने घायल को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के पिता हरजिंदर सिंह और समाज सेवा सोसायटी के प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सरकारी अस्पताल की डॉक्टर रजनी ने बताया कि 36 वर्षीय मनिंदर सिंह को गंभीर हालत में लाया गया था। उसकी बाजू और सिर पर गहरी चोटें हैं। एक्स-रे और सीटी स्कैन करवाया जा रहा है तथा इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed