सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amritsar airport to remain closed for eight hours daily

अमृतसर एयरपोर्ट बंद: रोजाना आठ घंटे बंद रहेगा हवाई अड्डा, दोपहर से रात तक नहीं उड़ेगी फ्लाइट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के श्री गुरु राम दार जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर से उड़ानों का संचालक प्रभावित रहेगा। अगले लगभग छह महीनों के लिए एयरपोर्ट को रोजाना आठ घंटे तक बंद रखा जाएगा। 

Amritsar airport to remain closed for eight hours daily
अमृतसर एयरपोर्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दार जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अप्रैल से उड़ान सेवाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा जारी एनओटीएएम के अनुसार 27 सितंबर तक हर दिन दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक रनवे पूरी तरह बंद रहेगा।

Trending Videos


यह फैसला रनवे की री-कार्पेटिंग और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम के अपग्रेड कार्यों के चलते लिया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह के अनुसार करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उड़ानों की सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होगा, लेकिन एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में बदलाव कर लिया है। सभी उड़ानें बंद समय से पहले या बाद में ही संचालित की जाएंगी। एयरपोर्ट के समर शेड्यूल में कुल 62 फ्लाइट्स शामिल हैं, जिनमें 40 घरेलू और 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं।

करीब 3658 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे की दो परतों में मरम्मत की जाएगी, जिससे बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा 2000 से अधिक पुरानी लाइटों को एलईडी से बदला जाएगा और नया मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जांच लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी फ्लाइट रद्द या डायवर्ट नहीं की गई है और सभी उड़ानें नए समय के अनुसार ही संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed