सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Toll tax expensive in Punjab Ladhowal toll plaza new rate

Toll Tax: लाडोवाल टोल प्लाजा पर जेब होगी और ढीली, कार का सफर हुआ महंगा, रात 12 बजे से लागू, जानिए नए रेट

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा अब और ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में वाहन चालकों को पहले से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। 

Toll tax expensive in Punjab Ladhowal toll plaza new rate
लाडोवाल टोल प्लाजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के सबसे व्यस्त और महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और अधिक ढीली करनी होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने वार्षिक संशोधन प्रक्रिया के तहत टोल दरों में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगा। इस बार न केवल टोल की दरों में पांच रुपये तक का इजाफा किया गया है, बल्कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन यानी कैश को भी पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अब यात्रियों को अनिवार्य रूप से डिजिटल माध्यमों का ही सहारा लेना पड़ेगा।

Trending Videos


दरों में बदलाव
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए अब एक तरफ की यात्रा के लिए 220 रुपये के स्थान पर 225 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 24 घंटे के भीतर वापसी यानी राउंड ट्रिप के लिए यह शुल्क 335 रुपये से बढ़कर 340 रुपये कर दिया गया है। टोल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी होलसेल प्राइस इंडेक्स में हुए बदलावों के आधार पर की गई है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस वार्षिक रिवीजन के तहत करीब ढाई से दस फीसदी तक का संशोधन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Income Tax: नए वित्त वर्ष में लागू होगा नया आयकर कानून; टैक्स सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव, जानिए सबकुछ

निजी बसों का लगेगा 365 रुपये टोल
मध्यम श्रेणी के वाहनो जैसे एलसीवी, एलजीवी और मिनी बसों के लिए भी सफर अब महंगा हो गया है। इन वाहनों को अब एक तरफ के लिए 365 रुपये और दोनों तरफ की यात्रा के लिए 550 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पहले यह 360 और 545 रुपये था। नियमित यात्रियों और लंबी दूरी के कमर्शियल वाहनों पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए सालाना पास की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। अब 200 ट्रिप की सुविधा वाले सालाना पास के लिए 3000 रुपये के बजाय 3075 रुपये देने होंगे। हालांकि, स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की दरों में मात्र 10 रुपये की मामूली वृद्धि कर उन्हें थोड़ी राहत देने की कोशिश की गई है, जिससे अब मासिक पास 340 के बजाय 350 रुपये में बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed