{"_id":"6a8300d2ebca803d9b057428","slug":"youth-murdered-with-sharp-weapons-in-kanganwal-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117391-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कंगनवाल में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कंगनवाल में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या
Mon, 17 Aug 2026 06:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के कंगनवाल इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साहनेवाल थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी संस्थान में कार्यरत था। धीरज अपने चाचा के साथ कंगनवाल में किराए के मकान में रहता था। उसका इलाके के कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। बीते हफ्ते भी दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने धीरज को अकेला पाकर तेजधार हथियार से हमला किया। ताबड़तोड़ हमलों से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने ढंढारी कलां के नंदलाल की शिकायत पर नीलम, उसकी बेटी रेशमा और बेटे सोनू को आरोपी बनाया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह के अनुसार, आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान साफ हो चुकी है। फुटेज और परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।