फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman robbed of iPhone and bag at gunpoint

Ludhiana News: पिस्तौल के बल पर महिला से आईफोन और बैग लूटा

Mon, 17 Aug 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 17 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed of iPhone and bag at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल छावनी इलाके में रविवार रात एक शॉपिंग मॉल की कर्मचारी पूजा से गनपॉइंट पर आईफोन और कीमती सामान से भरा बैग लूट लिया गया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना बद्दोवाल छावनी के पास हुई।

पूजा रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर ऑटो से घर जा रही थी। बद्दोवाल छावनी के पास पुल के नीचे वह ऑटो चालक को किराया दे रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर उसका बैग छीन लिया। युवती विरोध नहीं कर पाई और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बैग में उसका आईफोन और अन्य कीमती सामान था। वारदात के बाद पूजा ने एक राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी। थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अंधेरा होने और बदमाशों के नकाबपोश होने के कारण पूजा उनकी गाड़ी का नंबर नहीं देख पाई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed