{"_id":"6a8304a95a26dd5b3e01a3f8","slug":"mobile-phones-worth-30-lakh-stolen-near-police-outpost-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117396-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पुलिस चौकी के पास 30 लाख रुपये के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पुलिस चौकी के पास 30 लाख रुपये के मोबाइल चोरी
Mon, 17 Aug 2026 06:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरेट पुलिस के दावों के बावजूद चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी। शहर के घुमारमंडी इलाके में क्लासिक मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी हुई।
तड़के चार बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने सब्बल से दुकान का मुख्य गेट तोड़ा। कुछ ही मिनटों में उन्होंने 30 से 35 लाख रुपये के 100 से अधिक कीमती मोबाइल फोन चुरा लिए। पूरी योजना बनाकर आए चोरों ने सस्ते फोन छोड़कर केवल नामी कंपनियों के स्मार्टफोन चुराए। यह वारदात पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई, जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दुकान मालिक योगेश को सुबह घटना का पता चला। लुधियाना पुलिस के हाई अलर्ट के दावों के बीच हुई इस चोरी ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।