सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Ashwani Kumar Sharma MLA appointed as working state president of Punjab bjp

Punjab: भाजपा में बड़ा बदलाव, अश्वनी कुमार शर्मा बने पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Jul 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में बदलाव किया है। पठानकोट से विधायक अश्वनी कुमार शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

Ashwani Kumar Sharma MLA appointed as working state president of Punjab bjp
अश्वनी कुमार शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार
Follow Us

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। पठानकोट से विधायक अश्वनी कुमार शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संदर्भ में सोमवार शाम आदेश जारी किए। इससे पहले अश्वनी कुमार शर्मा प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
loader
Trending Videos


अश्वनी कुमार शर्मा कॉलेज के दिनों से आरएसएस और भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े हुए थे। वह 2007 से 2010 तक पंजाब भाजपा के महासचिव भी रहे हैं। वह गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं। वह 2004 में पार्टी के युवा मोर्चा के प्रधान भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनका इस्तीफा पार्टी हाईकमान की तरफ से मंजूर नहीं किया गया है। इससे पहले पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान सुनील जाखड़ सक्रिय नहीं दिखे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

वहीं अब भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे भाजपा के पुराने सिपाही माने जाते हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से भी फैसले ले रही है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में थम जाएंगे बसों के पहिए: तीन दिन हड़ताल का एलान, पीआरटीसी और रोडवेज कर्मी करेंगे चक्का जाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed