सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ASI in-charge of Kairon police post commits suicide Tarn Taran

Tarntaran: पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी एएसआई ने की आत्महत्या, चाैकी परिसर के अंदर सिर में मारी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 12:14 PM IST
सार

एएसआई अमरजीत सिंह की आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
ASI in-charge of Kairon police post commits suicide Tarn Taran
एएसआई अमरजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के थाना सिटी पट्टी के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को पुलिस चौकी परिसर के अंदर अपने सर्विस हथियार से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पट्टी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed