{"_id":"6a3e32cde050e891c80799d0","slug":"video-raid-on-medical-store-in-moga-2169-intoxicating-pills-seized-one-accused-arrested-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मेडिकल स्टोर पर रेड, 2169 नशीली गोलियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मेडिकल स्टोर पर रेड, 2169 नशीली गोलियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोट ई सेखा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर रेड कर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, एसएचओ सुनीता रानी की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर “प्रेम मेडिकल हाल” नामक दुकान पर छापा मारा। रेड के दौरान मौके से 1600 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 569 नशीली गोलियां और 9,940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से सचिन छाबड़ा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक कार भी जब्त की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी के साथी सुखजीत सिंह का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में डीएसपी धर्मकोट सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।