फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Attack on a property dealer in Ludhiana

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला: हमलावरों ने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पर घेरा, जमकर की फायरिंग

Thu, 29 Oct 2026 12:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने का मामला सामने आया है।  पीड़ित परिवार के साथ रोस्टोरेंट पर आया था जहां हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

विज्ञापन
Attack on a property dealer in Ludhiana
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना शहर के ढोलेवाल इलाके में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित जगजोत सिंह के अनुसार, इनोवा और स्कॉर्पियो में सवार करीब आठ युवकों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार के अंदर भी फायरिंग की। इस दौरान जगजोत की मां मंजीत कौर और साढ़े तीन साल का बेटा भी उनके साथ मौजूद थे। किसी तरह कार भगाकर जान बचाने के बाद घायल जगजोत सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पीड़ित जगजोत सिंह ने थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को शिकायत दी है। जगजोत ने हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश होने का आरोप लगाया है।
 
रेस्टोरेंट के बाहर घेरकर किया हमला
पीड़ित ने बताया वह बुधवार देर रात अपनी मां मंजीत कौर और साढ़े तीन साल के बेटे के साथ मैगी पॉइंट रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वे कार में बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब वह पानी की बोतल लेने और काउंटर पर भुगतान करने के लिए कार से नीचे उतरे, तभी करीब आठ युवक वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।पीड़ित के अनुसार, जान बचाने के लिए वह तुरंत कार में बैठ गए, लेकिन हमलावरों ने कार की खिड़कियों के पास पहुंचकर अंदर की तरफ भी फायरिंग की। इसके बाद वह किसी तरह गाड़ी भगाकर वहां से निकलने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

दस्तार पर दातर से वार करने का आरोप
पीड़ित ने जगजोत सिंह ने आरोप लगाया कि अमृतधारी होने के कारण हमलावरों ने उनकी दस्तार पर दातर से वार किए। उन्होंने सिर पर हथियार से हमला करने, बाल काटने और पिस्तौल के बट से चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां मंजीत कौर के चेहरे पर भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने खाली खोल कब्जे में लिए
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार के अंदर से .45 बोर के खाली कारतूस के खोल सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले में हमले के कारणों और पुरानी राजनीतिक रंजिश के आरोपों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed