{"_id":"6a39f37b7adacdad1d081193","slug":"attack-on-bathinda-bjp-leader-clinic-accused-hurled-petrol-bomb-tarsem-garg-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमला: आरोपियों ने फेंका पेट्रोल बम, निगम चुनाव के दाैरान BJP में आए थे तरसेम गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमला: आरोपियों ने फेंका पेट्रोल बम, निगम चुनाव के दाैरान BJP में आए थे तरसेम गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार
डॉ. तरसेम गर्ग निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।डॉ. गर्ग ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और लोगों में भय का माहौल पैदा करती हैं।
माैके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा के भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के विशाल नगर स्थित क्लीनिक पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गर्ग निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति क्लीनिक के बाहर पेट्रोल से भरे पैकेट फेंककर फरार हो गए। हालांकि समय रहते घटना का पता चल जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विशेष तौर पर क्लीनिक और आसपास के प्रतिष्ठानों के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक विवाद या अन्य कारण तो नहीं है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।