{"_id":"6a3a04802a90077c32046adc","slug":"bride-and-parents-end-their-lives-day-before-wedding-alleges-harassment-karnataka-police-invest-underway-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां मातम में बदलीं: शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी, एकतरफा प्यार बना जानलेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशियां मातम में बदलीं: शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी, एकतरफा प्यार बना जानलेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
युवकी और युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के रूप में हुई है। पुलिस के सुत्रों अनुसार, टी नरसीपुरा तालुक के हालेकेम्पय्यानहुंडी गांव में इस परिवार ने अपने घर पर जहर खा लिया। रक्षिता की शादी अगले ही दिन होनी तय थी, लेकिन इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह परिवार पिछले कुछ दिनों से गहरे मानसिक तनाव में था। इस तनाव की वजह उसी गांव का रहने वाला उल्लास गौड़ा नाम का एक व्यक्ति बताया जा रहा है। आरोप है कि उल्लास रक्षिता से शादी करना चाहता था। जब रक्षिता का रिश्ता किसी दूसरे व्यक्ति से तय हो गया, तो उल्लास ने उसे और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: West Bengal: वायुसेना के दो रणनीतिक बेसों के विस्तार को हरी झंडी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य
पुलिस को जानकारी मिली है कि उल्लास ने रक्षिता के बारे में गलत बातें फैलाईं। उसने रक्षिता के मंगेतर को कुछ मैसेज और तस्वीरें भी भेजीं। उसका मकसद इस शादी को रोकना और रिश्ते को खराब करना था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में उल्लास गौड़ा को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
फिलहाल टी नरसीपुरा पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी सुसाइड नोट और मोबाइल फोन जैसे डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।