सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Business Updates Air India PS Kharola SEBI Share Mkt USD v INR Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: एअर इंडिया के पूर्व CMD प्रदीप सिंह खरोला को अहम जिम्मा, चेयरमैन ऑफिस में बन सकते हैं बड़े अफसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 23 Jun 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Air India PS Kharola SEBI Share Mkt USD v INR Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
एअर इंडिया में पूर्व सीएमडी (मुख्य प्रबंध निदेशक) रहे प्रदीप सिंह खरोला इस कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाल सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई पर सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट के मुताबिक खरोला तत्काल प्रभाव से एयरलाइन में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालेंगे। इनकी नियुक्ति एअर इंडिया में नेतृत्व परिवर्तन के समय हुई है। खरोला पहले 2017 से 2019 तक एअर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। उस समय एयरलाइन सरकार के स्वामित्व में थी। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य किया। वह एयरलाइन के निजीकरण प्रक्रिया से भी जुड़े थे। एअर इंडिया का निजीकरण 2022 में टाटा समूह द्वारा किया गया था। प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन आगामी महीनों में पद छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed