{"_id":"6a2fd41776a44ac2e005ebaf","slug":"barnala-former-councilor-jagga-singh-commits-suicide-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या, धूरी का कॉलोनाइजर नहीं लाैटा रहा था लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या, धूरी का कॉलोनाइजर नहीं लाैटा रहा था लाखों रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक के भाई एवं ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने आरोप लगाया कि धूरी क्षेत्र से जुड़े एक कॉलोनाइजर ने जग्गा सिंह के लाखों रुपये लौटाने में लगातार टालमटोल की।
जग्गा सिंह
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरनाला के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई एवं ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने आरोप लगाया कि धूरी क्षेत्र से जुड़े एक कॉलोनाइजर ने जग्गा सिंह के लाखों रुपये लौटाने में लगातार टालमटोल की।
परिवार कई बार अपने पैसे वापस मांगता रहा, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी आर्थिक और मानसिक दबाव के कारण जग्गा सिंह ने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मलकीत सिंह मेहता ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक परिवार अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो परिवार और समर्थक प्रशासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।