सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   People troubled by drug smugglers

Punjab: नशा तस्करों से परेशान लोग, घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर; क्या बोले DSP?

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव वालों ने बताया कि कल भी ये पोस्टर लगाए गए थे जिन्हें पुलिस ने यह कहकर उतारा था कि वह आज दोपहर 12 बजे तक कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

People troubled by drug smugglers
दीवार पर पोस्टर लगाते युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए 'नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम' चलाई जा रही है जिसके तहत आए दिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकार का कहना है कि नशे पर बड़ी मात्रा में लगाम लगी है मगर फरीदकोट जिले के भीतर इसका असर सीमित नजर आ रहा है। फरीदकोट जिले के हल्का कोटकपूरा के राम बस्ती में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले दो लोगों पर कथित रूप से नशा बेचने के आरोप हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों मोहल्ले में नशा बेचते हैं मगर पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जब भी वे इन्हें नशा बेचने से रोकते हैं तो ये कथित रूप से गुंडागर्दी करते हैं। गांववालों ने आरोप लगाया कि जो लोग कथित नशा तस्करी करते हैं। वे मोहल्ले के गुरुद्वारे साहिब की आड़ लेकर यह कार्य करते हैं और अपने गुरू साहिब के बाणे को ढाल बनाकर उपयोग करते हैं। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन इस मामले को एक सामान्य आपसी लड़ाई-झगड़े के रूप में देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पूरे मामले के बारे में बात करते हुए मोहल्लेवासियों ने कहा कि उनके मोहल्ले में दो लोग हैं जो कथित नशा तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले का कोई भी युवक नशा नहीं करता बाहर से लोग इनसे नशा खरीदने आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मोहल्ले वाला इन्हें रोकता है तो वे गुंडागर्दी करते हैं। मोहल्लेवासियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने घरों के बाहर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर लगाए हैं, किसी ने जबरन नहीं लगाए। 

गांव वालों ने बताया कि कल भी ये पोस्टर लगाए गए थे जिन्हें पुलिस ने यह कहकर उतारा था कि वह आज दोपहर 12 बजे तक कथित नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए अब उन्होंने फिर से पोस्टर लगा दिए हैं और यदि पुलिस ने अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन अपनी मेहनत की कमाई से बने मकान आधे दाम पर बेचकर जाना पड़ेगा।

जब इस पूरे मामले पर DSP कोटकपूरा संजीव कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला दो पक्षों के आपसी संघर्ष का है। संबंधित दोनों पक्षों की ओर से भी पुलिस के पास शिकायतें आईं थीं और पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर IPC की धारा 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी और दोनों पक्षों को जमानत के लिए बुलाया था। वहीं, एक पक्ष पुलिस के पास पहुंच गया था, दूसरी तरफ उस पोस्टर लगाने वाले ने विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को लंबे समय से इस इलाके से नशा तस्करी संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी, तो हम कैसे मान लें कि यहां नशा तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed