सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Blood stained body of youth who had left home to fetch medicine found in Jalandhar

Jalandhar: घर से दवाई लेने निकला युवक नहीं लौटा, खून से सनी लाश मिली, परिवार बोला- बेटे की हत्या हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में युवक की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक घर से दवाई लेने निकला था। परिवार का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। 

Blood stained body of youth who had left home to fetch medicine found in Jalandhar
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में घर से दवाई लेने निकला युवक वापस नहीं लौटा। घर पर उसके मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोड मोहल्ला निवासी विकास (35) की लाश शहनाई पैलेस के पास खून से लथपथ मिली। घटना के बाद परिवार ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है, जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सड़क हादसा बता रही है। 

Trending Videos


मृतक के बड़े भाई प्रकाश के अनुसार, विकास शनिवार शाम भार्गव कैंप इलाके में दवाई और चश्मा लेने गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिवीजन-5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शहनाई पैलेस के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा है। पुलिस टीम ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिवार को बयान दर्ज कराने के लिए दो बार बुलाया गया, लेकिन वे अब तक नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed