{"_id":"69cdd79157eab2dd8d07a135","slug":"ramayana-teaser-ranbir-kapoor-first-look-as-rama-release-nitesh-tiwari-yash-namit-malhotra-sai-pallavi-sunny-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayana Teaser: प्रभु श्रीराम के किरदार में जंचे रणबीर, मिली यश और साई पल्लवी की छोटी सी झलक; कहां रह गई कमी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramayana Teaser: प्रभु श्रीराम के किरदार में जंचे रणबीर, मिली यश और साई पल्लवी की छोटी सी झलक; कहां रह गई कमी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:48 AM IST
सार
Ramayana Teaser: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा बड़े पर्दे पर एक बार फिर रामायण को लेकर आ रहे हैं। आज फिल्म से रणबीर कपूर का राम के रूप में लुक सामने आया है। इसके बाद अब फिल्म को लेकर इंतजार और भी बढ़ गया है। यहां देखिए कैसा है रणबीर का लुक और क्या कुछ है खास…
फैंस का इंतजार खत्म हुआ। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इस लुक के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर जो उत्साह पैदा किया है, वो राम के इस शानदार लुक को देखने के बाद बढ़ता है। रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। वहीं टीजर में अंत में रावण की भी एक झलक देखने को मिलती है।
Trending Videos
2 of 7
भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर
- फोटो : Youtube- World Of Ramayana
भगवान राम के किरदार में जंचे रणबीर
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए। भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रामायण टीजर
- फोटो : Youtube- World Of Ramayana
रावण की भी दिखी झलक
टीजर में रणबीर कपूर के अलावा और किसी किरदार या कलाकार की झलक नहीं दिखती है। हालांकि, सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की हल्की सी एक झलक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब पर भारी पड़ती है टीजर के अंत में दिखाई गई रावण की झलक। हालांकि, यश बने रावण का लुक अभी भी सामने नहीं आया है। लेकिन पीछे से रावण के गेटअप में उनके किरदार की झलक दिखती है, साथ ही बैकग्राउंड संगीत उनके इस लुक को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में रावण के पुष्पक विमान को बखूबी दिखाया गया है।
4 of 7
रामायण टीजर
- फोटो : Youtube- World Of Ramayana
प्रोडक्शन और संगीत भी शानदार
टीजर में बाकी चीजों को भी अच्छे से दिखाया गया है। बेशक किसी और किरदार की पूरी झलक सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से मेकर्स ने इस वीडियो में महल को दिखाया है, भगवान राम के धनुष को दिखाया है और जो इमोशन दिखाने का काम किया है, वो कमाल है। साथ ही एआर रहमान और हैंस जिमर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस टीजर में चार चांद लगाता है।
विज्ञापन
5 of 7
रामायण टीजर
- फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कहां रह गई कमी?
हालांकि, टीजर की शुरुआत में दो दानव दिखाए गए हैं, वो इस 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर की सबसे कमजोर कड़ी मालूम पड़ते हैं। बेशक ये सिर्फ अभी झलक है और दर्शक फिल्म से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन ये दानव या राक्षस कहीं न कहीं आदिपुरुष की याद दिलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।