आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के कई रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों की कमाई को भारत में पीछे छोड़ दिया है। जानिए, बुधवार को ‘धुरंधर 2’ ने कितना कलेक्शन किया है और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
900 करोड़ क्लब में शामिल ‘धुरंधर 2’, दो हफ्ते बाद की कितनी कमाई? ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर
Dhurandhar 2 Day 14 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। जानिए, बुधवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। साथ ही वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन हो चुका है।
900 करोड़ क्लब में ली एंट्री
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौदहवें दिन 13.61 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तेरहवें दिन फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 913.53 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड से पहले ही यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू सकती है।
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ‘धुरंधर 2’ ने 1,434.14 करोड़ रुपये की कुल कमाई वर्ल्डवाइड कर ली है। जिस रफ्तार से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लेगी। वैसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ की कमाई को पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने 830.10 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
‘धुरंधर 2’ ने कई बॉलीवुड फिल्मों की लाइफटाइम (भारत में कलेक्शन) कमाई को भी पार कर लिया है। इसमें शाहरुख खान की दो फिल्में भी शामिल हैं।
- शाहरुख खान ‘जवान’ की जवान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे।
- फिल्म ‘स्त्री 2’ ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 627.02 करोड़ रुपये कमाए थे।
- फिल्म ‘छावा’ ने भी 600 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे।
- वहीं एनिमल ने 556.36 करोड़ रुपये और ‘पठान’ ने 543.05 करोड़ रुपये कमी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की थी।
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 1.82 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। फिल्म ने छठे दिन 2.95 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 21.52 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘धुरंधर 2’ के छप्परफाड़ कलेक्शन के आगे यह हॉलीवुड फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।