{"_id":"69de16552d386361370fe113","slug":"brother-and-sister-drown-in-water-tank-in-abohar-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में पानी की डिग्गी में डूबे भाई-बहन, लोगों ने बचाया, हालत गंभीर, बठिंडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अबोहर में पानी की डिग्गी में डूबे भाई-बहन, लोगों ने बचाया, हालत गंभीर, बठिंडा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
अबोहर के गांव बकैनवाला में एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से भाई-बहन की हालत गंभीर हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
दोनों भाई बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अबोहर के गांव बकैनवाला में मंगलवार को खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से भाई-बहन डूब गए। आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें बठिंडा रेफर किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कोमल (18) पुत्री अरुण कुमार अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी। सुबह करीब 11 बजे वह पानी लेने के लिए खेत में बनी डिग्गी के पास गई, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए उसका 21 वर्षीय भाई सचिन तुरंत डिग्गी में कूद गया, लेकिन वह भी गहराई के कारण पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल अबोहर पहुंचाया। अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
