फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Businessman ends his life in Firozpur

फिरोजपुर में कारोबारी ने दी जान: नहाने के बाद पाठ किया फिर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली

Mon, 17 Aug 2026 01:30 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

गुरकृपाल सिंह चावला बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनका इलाज चल रहा था तथा वह नियमित दवा लेते थे।

विज्ञापन
Businessman ends his life in Firozpur
गुरकृपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के गोल्डन इंक्लेव की कोठी नंबर-5 में रहने वाले 55 वर्षीय गुरकृपाल सिंह चावला ने सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गुरकृपाल सिंह चावला की बगदादी गेट के बाहर बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान थी। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरकृपाल मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनका इलाज चल रहा था तथा वह नियमित दवा लेते थे।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार तड़के वह उठे और नहाने के बाद पाठ किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के कामकाज में व्यस्त थे। कुछ समय बाद गुरकृपाल अपने बेडरूम में चले गए, जहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी सुखचैन मेहता ने बताया कि गुरकृपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed