{"_id":"6a82bf94e9378aff6d07c76f","slug":"businessman-ends-his-life-in-firozpur-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में कारोबारी ने दी जान: नहाने के बाद पाठ किया फिर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में कारोबारी ने दी जान: नहाने के बाद पाठ किया फिर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली
Mon, 17 Aug 2026 01:30 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 PM IST
सार
गुरकृपाल सिंह चावला बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनका इलाज चल रहा था तथा वह नियमित दवा लेते थे।
विज्ञापन
गुरकृपाल सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के गोल्डन इंक्लेव की कोठी नंबर-5 में रहने वाले 55 वर्षीय गुरकृपाल सिंह चावला ने सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
परिजनों के अनुसार गुरकृपाल सिंह चावला की बगदादी गेट के बाहर बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान थी। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरकृपाल मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनका इलाज चल रहा था तथा वह नियमित दवा लेते थे।
बताया गया कि सोमवार तड़के वह उठे और नहाने के बाद पाठ किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के कामकाज में व्यस्त थे। कुछ समय बाद गुरकृपाल अपने बेडरूम में चले गए, जहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
थाना सिटी प्रभारी सुखचैन मेहता ने बताया कि गुरकृपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।