{"_id":"6a82d39e48fcb014e000daf8","slug":"video-bharatiya-mazdoor-sangh-protests-against-the-central-and-state-governments-in-faridkot-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भारतीय मजदूर संघ का केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भारतीय मजदूर संघ का केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर फरीदकोट के मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोष मार्च निकालते हुए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई के संयोजक चंद्र मोहन के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में प्रांतीय संगठन महामंत्री निरंजन दास विशेष रूप से शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के नेताओं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही हैं।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के कई अधिकारों को दबाकर रखा गया है, जबकि राज्य सरकार भी कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। धरने के बाद कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाला और डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बातचीत करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक चंद्र मोहन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने संघर्ष शुरू किया है। इसके तहत देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकारों के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, डीए की बकाया किस्तों का भुगतान करना तथा बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। चंद्र मोहन ने कहा कि यदि सरकारों ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।