{"_id":"6a82e1197065a7d61d017914","slug":"student-protest-at-panjab-university-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में प्रदर्शन: छात्र को गनपॉइंट पर धमकी देने का मामला, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में प्रदर्शन: छात्र को गनपॉइंट पर धमकी देने का मामला, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
Mon, 17 Aug 2026 03:54 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:54 PM IST
सार
छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और फिर गेट नंबर-2 पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच काफी बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
पीयू में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र को गन पॉइंट पर धमकी देने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने गेट नंबर-2 बंद किया। पीयू कैंपस में एक छात्र को बंदूक की नोक पर धमकी दिए जाने की घटना के विरोध में छात्रों ने आज गेट नंबर-2 बंद कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और फिर गेट नंबर-2 पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच काफी बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई। छात्रों की मुख्य मांग है कि पीयू कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यहां हथियारों के साथ बाहरी लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन