{"_id":"6a28dedc3f905e2f200334d7","slug":"chandigarh-administration-approves-three-major-projects-critical-care-hospital-to-be-built-in-manimajra-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: प्रशासन ने मंजूर की तीन बड़ी परियोजनाएं, मनीमाजरा में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: प्रशासन ने मंजूर की तीन बड़ी परियोजनाएं, मनीमाजरा में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रशासन ने मनीमाजरा उप जिला अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल, सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सेक्टर-27-सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त अकादमिक ब्लॉक के निर्माण को स्वीकृति दी है।
यूटी सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन ने तीन अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट्स अप्रेजल एंड अप्रूवल कमेटी (पीएएसी) की बैठक में मनीमाजरा उप जिला अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल, सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सेक्टर-27-सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त अकादमिक ब्लॉक के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य तेजी से बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करना है। प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। बैठक में गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, इंजीनियरिंग सचिव प्रेरणा पुरी, मुख्य अभियंता सीबी ओझा और मुख्य वास्तुकार राजीव मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई प्रोजेक्ट्स अप्रेजल एंड अप्रूवल कमेटी (पीएएसी) की बैठक में मनीमाजरा उप जिला अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल, सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सेक्टर-27-सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त अकादमिक ब्लॉक के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य तेजी से बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करना है। प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। बैठक में गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, इंजीनियरिंग सचिव प्रेरणा पुरी, मुख्य अभियंता सीबी ओझा और मुख्य वास्तुकार राजीव मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा में बनेगा अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल
सबसे बड़ी परियोजना मनीमाजरा स्थित उप जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल की है। यह अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत बनाया जाएगा। परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 16.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। करीब 2.88 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस अस्पताल की कुल अनुमानित लागत 83.89 करोड़ रुपये होगी। अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मनीमाजरा, मौलीजागरां, आईटी पार्क और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल बनने से सेकेंडरी और टर्शियरी हेल्थकेयर सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को पीजीआई या जीएमसीएच-32 जैसे बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी।सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मंजूरी
शहर में आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सेक्टर-28 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 20.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार इस केंद्र के शुरू होने से सेक्टर-26, 28, 29, 30, बापूधाम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अधिक विकल्प मिलेंगे।सेक्टर-27 स्कूल में बनेगा नया अकादमिक ब्लॉक
शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सेक्टर-27-सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतिरिक्त भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 8.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्राउंड प्लस दो मंजिला भवन में 15 नए कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे स्कूल में छात्रों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा और बढ़ती छात्र संख्या को समायोजित करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि नए ब्लॉक के बनने से स्कूल की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।परियोजनाओं की प्रमुख बातें
-83.89 करोड़ रुपयेमनीमाजरा के क्रिटिकल केयर अस्पताल की लागत-16.63 करोड़ रुपये की सहायता पीएम-एबीएचआईएम के तहत
-20.88 करोड़ रुपये से सेक्टर-28 में बनेगा आयुष वेलनेस सेंटर
-8.40 करोड़ रुपये से नया ब्लॉक बनेगा सेक्टर-27 स्कूल में
-15 अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा होगी नए भवन में
इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
-मनीमाजरा, मौलीजागरां , आईटी पार्क-सेक्टर-26, 28, 29 और 30
-बापूधाम कॉलोनी