फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh government employees Dearness Allowance increased by three percent

चंडीगढ़ के सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले: तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 63 फीसदी; एक जुलाई से आएगा

Tue, 03 Nov 2026 03:18 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

इस फैसले का लाभ चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, डेनिक्स और डेनिप्स अधिकारियों के साथ अन्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर भी यह आदेश लागू होगा।

विज्ञापन
Chandigarh government employees Dearness Allowance increased by three percent
चंडीगढ़ में सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को मूल वेतन का 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 60 प्रतिशत था। 
विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से तीन नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा।

चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (लेखा शाखा) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी कर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की 29 मार्च 2022 की अधिसूचना के प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार के इस फैसले को चंडीगढ़ में भी लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस फैसले का लाभ चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, डेनिक्स और डेनिप्स अधिकारियों के साथ अन्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर भी यह आदेश लागू होगा। सभी पात्र कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त एवं योजना अधिकारी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वित्त विभाग, केंद्रीय कोषागार, वेतन एवं लेखा कार्यालय और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि वेबसाइट और वेतन पोर्टल पर नई दर को अपडेट किया जा सके। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed