{"_id":"6aea192832528202e206bbfa","slug":"video-ed-raid-at-former-ministers-house-in-hoshiarpur-concludes-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म, 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म, 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी करीब 40 घंटे बाद समाप्त हो गई। पूर्व मंत्री ने कहा ईडी की टीम को इस कार्रवाई के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला और न ही टीम उनके आवास से कोई नया दस्तावेज या रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई।
बताया जाता है कि ईडी की टीम ने केवल उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी देखी, जो पहले विजिलेंस विभाग की कार्रवाई तथा आयकर विभाग की ओर से उनके आवास पर की गई छापेमारी से संबंधित थे। करीब 40 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अरोड़ा ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे विभिन्न दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया। इनमें विजिलेंस और इनकम टैक्स की पूर्व जांच से संबंधित रिपोर्ट भी शामिल थीं। उनके अनुसार, विजिलेंस पहले जांच कर चुकी है और इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी जांच में कुछ सामने नहीं आया था। अब ईडी ने भी दो दिन तक उनके आवास पर जांच की, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।