{"_id":"6aea0cf34267f321800ba5df","slug":"mp-anurag-thakur-reacts-to-rahul-gandhi-rally-in-punjab-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में राहुल गांधी की रैली: सांसद अनुराग ठाकुर ने ली चुटकी, कहा- हमारे लिए ये शुभ संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में राहुल गांधी की रैली: सांसद अनुराग ठाकुर ने ली चुटकी, कहा- हमारे लिए ये शुभ संकेत
Tue, 03 Nov 2026 10:04 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:04 PM IST
सार
सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब के संगरूर में राहुल गांधी की रैली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोपड़ में कहा नेता प्रतिपक्ष जहां-जहां भी जाते हैं वहां भाजपा की सरकार बनती है। बीजेपी के लिए ये शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली भी भाजपा के लिए शुभ संकेत है और आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सीएम मान पर भी बोला हमला
सांसद अनुराग ठाकुर ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में नशे, गैंगवार और आपराधिक मामलों में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी ईमानदारी के बोर्ड लगवा रहे हैं, जबकि प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
परविंदर झोटा हत्याकांड पर भी दी प्रतिक्रिया
मानसा में हुए परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई चेहरा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में पुलिस, व्यापारी, खिलाड़ी और गायक तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशामुक्त बनाने के साथ-साथ विकसित प्रदेश बनाने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन