{"_id":"6abb9bc844bb0da9010ac195","slug":"chandigarh-punjab-big-news-today-lpu-violence-case-reaches-high-court-ed-raids-in-tricity-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Pb Big News: एलपीयू हिंसा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में थार का आतंक; ट्राईसिटी में ईडी की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Pb Big News: एलपीयू हिंसा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में थार का आतंक; ट्राईसिटी में ईडी की रेड
Tue, 29 Sep 2026 04:41 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:41 PM IST
सार
फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हिंसा का मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। वहीं 645 करोड़ के गबन मामले में ईडी ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में दबिश दी है। चंडीगढ़ और पंजाब की आज की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
चंडीगढ़ और पंजाब की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में चल रही 'श्री हनुमंत कथा' के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब के शाही इमाम ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं एलपीयू हिंसा मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई है। वहीं पंजाब की सियासत में मंगलवार को उस समय बड़ी हलचल मच गई जब शिरोमणि अकाली दल ने अपनी तेजतर्रार नेता बीबी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। चंडीगढ़ में देर रात थार चला रही एक युवती ने नशे में चार बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
हाईकोर्ट पहुंचा एलपीयू हिंसा मामला, कल होगी सुनवाई
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। विश्वविद्यालय परिसर में 27 सितंबर को हुई हिंसक घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। पढ़ें पूरी खबर

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बिफरे शाही इमाम
लुधियाना में चल रही 'श्री हनुमंत कथा' के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी सानी ने उनके बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर

रूप कौर संधू अकाली दल से निष्कासित: बहरीन की महिला को लाई थीं सामने
शिरोमणि अकाली दल ने अपनी तेजतर्रार नेता बीबी रूप कौर संधू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष हरगोबिंद कौर के अनुसार रूप कौर संधू के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में युवती ने थार से चार बाइकों को मारी टक्कर
चंडीगढ़ के धनास पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थार चला रही एक युवती ने चार बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवती नशे में थी। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 14 स्थानों पर ईडी ने दी दबिश
प्रवर्तन निदेशालय ने आज चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। ये तलाशी हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और अन्य सरकारी खातों के 645 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के कथित गबन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
उधार वापस मांगने पर मिली माैत, बुजुर्ग को ढाई घंटे जंजीरों से बांधकर दी यातना
जलालाबाद के गांव स्वाहवाला में 50 हजार रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर एक बुजुर्ग को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए हंसा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है और परिजनों ने आरोपियों व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना के अंगद ढिल्लों यूएई में बने कनाडा के राजदूत
पंजाब की मिट्टी से निकली प्रतिभा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। लुधियाना के पैतृक गांव घूंगराणा से संबंध रखने वाले भारतीय मूल के सिख युवा अंगद सिंह ढिल्लों को कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना राजदूत नियुक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर