{"_id":"6a058d2cac88b66c510059b5","slug":"chief-minister-health-scheme-heatwave-in-punjab-aggravates-health-crisis-3279-patients-cashless-treatment-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब में भीषण गर्मी ने बढ़ाया स्वास्थ्य संकट, 3279 मरीजों को मिला कैशलेस इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब में भीषण गर्मी ने बढ़ाया स्वास्थ्य संकट, 3279 मरीजों को मिला कैशलेस इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 14 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. शशि कांत धीर के अनुसार अत्यधिक गर्मी पेट संक्रमण के मामलों में वृद्धि कर रही है।
गर्मी से बिगड़ रही सेहत
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में गैस्ट्रोएंटेराइटिस तथा डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ गए हैं। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ हजारों परिवारों के लिए मजबूत सहारा बनकर उभरी है।
तेज गर्मी का असर अब केवल खेतों और सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि अस्पतालों के वार्डों तक पहुंच गया है, जहां डिहाइड्रेशन और पेट संक्रमण के कारण बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। परिवारों को मुख्यमंत्री सेहत योजना के माध्यम से कैशलेस इलाज से राहत मिल रही है।
जनवरी से अप्रैल तक मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 3,279 गंभीर मामलों में कैशलेस उपचार प्रदान किया गया, जिसमें केवल गैस्ट्रो और पेट संबंधी बीमारियों पर 73.42 लाख खर्च किए गए।
सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पेट संक्रमण, उल्टी, कमज़ोरी और गंभीर डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है। योजना के उपचार रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल में ही 1,400 से अधिक मरीजों ने डिहाइड्रेशन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवाया।
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख डॉ. शशि कांत धीर के अनुसार अत्यधिक गर्मी पेट संक्रमण के मामलों में वृद्धि कर रही है। अप्रैल में 1,290 से अधिक बुजुर्गों ने इस योजना के तहत इलाज करवाया, जबकि लगभग 120 बच्चे उपचार प्राप्त कर चुके हैं।
होशियारपुर सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 250 से अधिक बुजुर्ग मरीजों का इलाज किया गया। जालंधर में भी इसी श्रेणी के तहत 100 से अधिक मामले दर्ज हुए। पटियाला, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, बठिंडा और शहीद भगत सिंह नगर में भी समान प्रवृत्ति देखी गई।
वहीं श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर जिलों में उल्टी और डिहाइड्रेशन के कई मामले सामने आए, जिनमें कई मरीज़ों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र नागरिकों को बिना किसी खर्च के जांच, दवाइयां, आईवी फ्लूड, हाइड्रेशन थेरेपी और अस्पताल में इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
Trending Videos